LET | ALL ABOUT LET
Let – “इन वाक्यों में Subject काम को करता नहीं बल्कि करने देता है।”
अगर मैं कहूँ मोहित मुझे खेलने देता है। यहाँ पर मोहित Subject है पर वो खेलने का काम खुद नहीं कर रहा बल्कि मुझे करने दे रहा है।
अगर मैं कहूँ अमन आनंद को पढ़ने देती है। यहाँ पर अमन Subject है पर अमन पढ़ने का काम खुद नहीं कर रहा बल्कि करने दे रही है आनंद को।
अब आप समझ गये होंगे कि ये बात साफ है कि इन वाक्यों में Subject काम को करता नहीं बल्कि करने देता है।
पर ध्यान देने वाली बात यह है कि “करने देना” भी खुद में एक क्रिया है और इस क्रिया को ‘Let’ कहते हैं।
इस क्रिया ‘Let’ की तीन forms ‘Let’ ही हैं – Let Let Let
अगर मैं कहूँ तुम राम को जाने देते हो। तो इसका मतलब हुआ कि तुम राम को एक काम करने देते हो और काम है “जाना”।
इन वाक्यों में जो भी काम करने दिया जाता है चाहे वो खेलने का हो, पढ़ने का हो या कोई और काम, वो Object के बाद प्रयोग किया जाता है और Let का प्रयोग मुख्य क्रिया की तरह किया जाता है।
एक बात और समझें :
अगर मैं कहूँ “राम जाता है” तो यहाँ पर Subject है राम और क्रिया है जाना।
पर अगर मैं कहूँ “राम जाने देता है” तो यहाँ पर दो क्रियाऐं हैं – प्रथम(first) क्रिया है “करने देना” और दूसरी(second) क्रिया है “जाना”। प्रथम(first) क्रिया “करने देना” तो मुख्य क्रिया की तरह प्रयोग में आयेगी लेकिन दूसरी(second) क्रिया “जाना” को object के बाद प्रयोग किया जायेगा।
आइए विस्तार से समझे ।
Let’s understand in detail.Let (करने देना)
उदाहरण (Example):Let (करने देना)
- मैं तुम्हें सोने देता हूँ। (यहाँ पर प्रमुख क्रिया “सोना” नहीं बल्कि “करने देना” है।)
Subject: मैं (I)
Verb: करने देना (Let)
Tense: Present Indefinite (Rule: Sub + Verb 1st + (s, es) + obj.) I let you sleep.
- राम मुझे सोने देता है। (यहाँ पर प्रमुख क्रिया “सोना” नहीं बल्कि “करने देना” है।)
Subject: राम (Ram)
Verb: करने देना (Let)
Tense: Present Indefinite (Rule: Sub + Verb 1st + (s, es) + obj.)
Ram lets me sleep.
- पापा ने मुझे जाने दिया। (यहाँ पर प्रमुख क्रिया “जाना” नहीं बल्कि “करने देना” है।)
Subject: पापा (Dad)
Verb: करने देना (Let)
Tense: Past Indefinite (Rule: Sub + Verb 2nd + obj.)
Dad let me go.
- मैं तुम्हें किताब पढ़ने दूँगा। (यहाँ पर प्रमुख क्रिया “पढ़ना” नहीं बल्कि “करने देना” है।)
Subject: मैं (I)
Verb: करने देना (Let)
Tense: Future Indefinite (Rule: Sub + Will + Verb 1st + obj.)
I will let you read the book.Let (करने देना)
हिन्दी वाक्य | English Sentence | Subject Tense/Modal | Main Verb Another Verb |
---|---|---|---|
राम जाता है। | Ram goes. | Ram Present Indefinite | Go |
राम जाने दता है। | Ram lets go. | Ram Present Indefinite | Let Go |
राम मुझे जाने देता है। | Ram lets me go. | Ram Present Indefinite | Let Go |
राम ने तुम्हें जाने दिया। | Ram let you go. | Ram Past Indefinite | Let Go |
राम नहीं जा रहा है। | Ram is not going. | Ram Present Continuous | Go |
राम नहीं जाने दे रहा है। | Ram is not letting go. | Ram Present Continuous | Let Go |
मैंने किताब ली। | I took the book. | I Past Indefinite | Take |
मैंने किताब लेने दी। | I let take the book. | I Past Indefinite | Let Take |
मैंने राम को किताब लेने दी। | I let Ram take the book. | I Past Indefinite | Let Take |
मैं राम से मिलूँगा। | I will meet Ram. | I Future Indefinite | Meet - |
मैं राम से मिलने दूँगा। | I will let meet Ram. | I Future Indefinite | Let Meet |
मैं तुम्हें राम से मिलने दूँगा। | I will let you meet Ram. | I Future Indefinite | Let Meet |
क्या तुम मुझे जाने दोगे। | Will you let me go? | You Future Indefinite | Let Go |
मैं जा सकता हूँ। | I can go. | I Modal(can) | Go - |
मैं जाने दे सकता हूँ। | I can let go. | I Modal(can) | Let Go |
मैं तुम्हें जाने दे सकता हूँ। | I can let you go. | I Modal(can) | Let Go |
LET PRACTICE EXERCISE
1. राम मुझे सोने नहीं देता। | |
---|---|
Ram doesn't let me sleep. | |
2. तुम मुझे सोने देते हो। | You don't let me sleep. |
3. बच्चे मुझे पढ़ने नहीं देते। | Children don't let me study. |
4. बच्चे पढ़ने नहीं देते। | Children don't let study. |
5. क्या राम तुम्हें जाने देता है? | Does Ram let you go? |
6. उसे जाने क्यों नहीं दिया तुमने? | Why did you not let him go? |
7. मैं उसे मेरे घर आने दूँगा। | I will let him come my home. |
8. मैं पढ़ने नहीं दूँगा। | I will not let study. |
9. मैं तुम्हें पढ़ने नहीं दूँगा। | I will not let you study. |
10. मैं किसी को भी पढ़ने नहीं दूँगा। | I will not let anybody study. |
11. मैं हर किसी को पढ़ने दूँगा। | |
I will let everyone study. | |
12. राम श्याम को आने देगा। | Ram will let Shyam come. |
13. उसने मुझे कुछ नहीं करने दिया। | He didn't let me do anything. |
14. तुमने मुझे खाने नहीं दिया। | You didn't let me eat. |
15. सरकार ने हमें बिल्डिंग नहीं बनाने दी। | Government didn't let us construct |
a building. | |
16. मां ने बच्चे को पिटने नहीं दिया। | |
Mom didn't let child be beaten. | |
17. मम्मी मुझे टी.वी. देखने देती है। | Mom lets me watch the TV. |
18. मम्मी मुझे टी.वी. नहीं देखने देती। | Mom doesn't let me watch the TV. |
19. क्या तुम मुझे जाने दोगे अगर मैं तुम्हें ₹10 | |
दूं तो। | Will you let me go if I give you Rs 10? |
20. पापा सोचने नहीं देते और फिर डाँटते हैं। | Dad doesn't let think and then scolds. |
21. मैं तुम्हें गाने सुनने दूँगा पर पहले पैसे दो। | |
I will let you listen to songs but first, | |
you give me money. | |
22. वो हमें घर में नहीं घुसने देगा। | He'll not let us enter the house. |
23. पापा हमें पेड़ पर नहीं चढ़ने देते। | Dad doesn't let us climb upon the tree. |
24. बच्चे मम्मी पापा को सोने नहीं देंगे। | Children will not let mom and dad sleep. |
25. मैं तुम्हें पैन से लिखने नहीं दे सकता। | I can't let you write with a pen. |
26. मैं तुम्हें आम तोड़ने दूँगा। | I'll let you pluck the mangoes. |
27. उस लड़के ने मुझे वहाँ खेलने नहीं दिया। | That boy didn't let me play there. |
28. इस आदमी ने राम को यहाँ बैठने नहीं दिया। | This man didn't let Ram sit here. |
29. मैं तुम्हें ये नहीं करने दूँगा। | I will not let you do this. |
30. वो अक्सर मुझे जाने देता है। | He often lets me go. |
31. हम कभी-कभी उसे खेलने देते थे। | |
We used to sometimes let him play. | |
32. पापा मुझे स्कूल जाने नहीं देते। | Dad doesn't let me go to school. |
33. मेरा अकेलापन मुझे जीने नहीं देगा। | My loneliness won't let me live. |
34. मैं तुम्हारे दुख को बढ़ने नहीं दूँगा। | I'll not let your pain increase. |
35. उसने मुझे कार नहीं चलाने दी। | He didn't let me drive the car. |
36. उसने मुझे बाइक नहीं चलाने दी। | He didn't let me ride the bike. |
37. उसने मुझे मोबाइल नहीं खरीदने दिया। | He didn't let me purchase the mobile. |
38. उसने मुझे कम्प्यूटर नहीं चलाने दिया। | He didn't let me operate the computer. |
39. उसने मुझे पानी नहीं पीने दिया। | He didn't let me drink water. |
40. उसने मुझे खाना नहीं खाने दिया। | He didn't let me eat the food. |
41. क्या तुमने उसे बैठने दिया? | |
Did you let him sit? | |
42. क्या उसने मुझे फोन करने दिया? | Did he let me call/phone/ring? |
43. तुमने उसे जाने क्यों दिया? | Why did you let him go? |
44. तुमने उसे खेलने क्यों दिया? | Why did you let him play? |
45. उसकी मम्मी ने उसे घर से निकलने नहीं दिया। | His mother didn't let him go out |
of home. | |
46. वो गरीब था इसलिए लोगों ने उसे जीने | |
नहीं दिया। | He was poor that's why people didn't |
let him live. | |
47. क्या तुम मुझे चैन से जीने दे सकते हो। | Can you let me live peacefully? |
48. वो राम को लड़ने देगी। | She will let Ram fight. |
49. तुम मुझे शायद न जाने दो। | You might not let me go. |
50. वो पक्का मुझे जाने देगा। | He must let me go./ |
He'll definitely let me go. | |
51. भगवान आज बारिश होने देंगे। | |
God will let it rain today. | |
52. कोई मुझे पढ़ने नहीं देता। | Nobody lets me study. |
53. मैं तुम्हें बाजार जाने दे रहा हूँ। | I am letting you go to market. |
54. हम सब उसे जीने नहीं देते। | We all don't let him live. |
55. मुझे बर्गर क्यों नहीं खाने देते तुम? | Why do you not let me eat Burger? |
56. वो मेरा दोस्त है इसलिए मैं उसे गलत | |
नहीं करने देता। | He is my friend hence I don't let him |
do wrong. | |
57. पापा मुझे 18 साल से पहले कार नहीं | |
चलाने देंगे। | Dad will not let me drive the car |
before18. | |
58. तुम हमें जाने दो। | You let us go. |
59. मैं तुम्हें जाने क्यों दूँ? | Why do I let you go? |
60. उसने मुझे कभी रोने नहीं दिया। | |
He never let me cry. | |
61. तुमने मुझे कभी हँसने नहीं दिया। | You never let me laugh. |
62. तुम न सोते हो न मुझे सोने देते हो। | You neither sleep nor let me sleep. |
63. या तो मुझे जाने दो या फिर तुम जाओ। | Either you let me go or you go. |
64. मैंने उस दिन उसे फोन नहीं करने दिया। | I didn't let him call/phone that day. |
65. मैंने भी आने नहीं दिया। | Even I didn't let come. |
66. तुमने मुझे सोचने तक नहीं दिया। | You didn't even let me think. |
67. वो मुझे भी सोने नहीं देता। | He doesn't let me sleep either. |
68. मैं न तुम्हें खेलने दूँगा न टी.वी. देखने दूँगा। | |
I'll neither let you play nor watch TV. | |
69. हम तुम्हें एक सेकण्ड भी सोचने नहीं देंगे। | We'll not let you think even for |
a second. | |
70. मैं तुम्हें मिठाई खाने दूँगा पर तब जब तुम | |
मुझे भी दो। | I'll let you eat sweets provided you |
give me too. | |
71. मैडम ने क्लास में सिर्फ मुझे बैठने दिया। | |
Madam let only me sit in the class. | |
72. वो राम को जीने नहीं देता और तुम उसे | |
मरने नहीं देते। | He doesn't let Ram live & you don't |
let him die. | |
73. मैं तुम्हें एक्सरसाइज नहीं करने दूंगा। | I'll not let you exercise. |
74. मम्मी और पापा हमें खेलने देंगे। | Mom and dad will let us play. |
75. क्या आप मेरे भाई को जाने दोगे? | Will you let my brother? |
76. राहुल ने मुझे कोई भी काम कभी अकेले | |
नहीं करने दिया। | Rahul never let me do any work alone. |
77. वो हम बच्चों को मोबाइल नहीं छेड़ने देते हैं। | He doesn't let we kids touch his mobile. |
78. बॉस मुझे सोचने तक नहीं देते। | Boss doesn't even let me think. |
79. मैं सोचने क्यों दूँ? | Why do I let think? |
80. राम उसे क्यों जाने दे? | Who does Ram let him go? |
81. मम्मी मुझे पढ़ने जरूर देगी। | |
Mom must let me study. | |
82. वो मुझे पढ़ने देता है। | He lets me study. |
83. यहाँ लोग मुझे चैन से जीने नहीं देते। | People here don't let me live peacefully. |
84. बच्चे पढ़ने नहीं देते। | Children don't let study. |
85. क्या उसने तुम्हें आने दिया? | Did he let you come? |
86. हमें क्यों नहीं बोलने दिया तुमने? | Why did you not let us speak? |
87. राम ने सीता को जहर क्यों खाने दिया? | Why did Ram let Seeta eat poison? |
88. सरकार हमें अपनी बात नहीं कहने देती। | Government doesn't let us say what |
we want. | |
89. मैं तुम्हें उस बच्चे को नहीं पीटने दूँगा। | I will not let you beat that child. |
90. राम तुम्हें कभी जीतने नहीं देगा। | Ram will never let you win. |
91. सीता का भाई मुझे अपने घर में नहीं | |
घुसने देता। | |
Seeta's brother doesn't let me enter | |
his home. | |
92. क्या तुम मुझे मिलने दोगे? | Will you let me meet? |
93. राम उसे जाने नहीं देता। | Ram doesn't let him go. |
94. लोग उसे मुझसे मिलने नहीं देते। | People don't let him meet me. |
95. मेरे पापा मुझे आने नहीं देते। | My father doesn't let me come. |
96. सीता राम को वहाँ जाने क्यों नहीं देती? | Why does Seeta not let Ram go there? |